Welcome to Sahitya Chintan Library

Sahitya Chintan
read shanti ebook by Munshi Premchand

शांति

Author : Munshi Premchand

Language : Hindi

Category : Short Story

No of Pages : 5 Page(s)

Mansarovar Katha Sangrah Bhag 1 - Shanti; short story by Munshi Premchand

स्वर्गीय देवनाथ मेरे अभिन्न मित्रों में थे। आज भी जब उनकी याद आती है, तो वह रंगरेलियाँ आँखों में फिर जाती हैं, और कहीं एकांत में जाकर जरा देर रो लेता हूँ। हमारे और उनके बीच में दो-ढाई सौ मील का अंतर था। मैं लखनऊ में था, वह दिल्ली में; लेकिन ऐसा शायद ही कोई महीना जाता हो कि हम आपस में न मिल पाते हों। वह स्वच्छंद प्रकृति के विनोदप्रिय, सहृदय, उदार और मित्रों पर प्राण देनेवाले आदमी थे, जिन्होंने अपने और पराये में कभी भेद नहीं किया। संसार क्या है और यहाँ लौकिक व्यवहार का कैसा निर्वाह होता है, यह उस व्यक्ति ने कभी न जानने की चेष्टा की। उनके जीवन में ऐसे कई अवसर आए, जब उन्हें आगे के लिए होशियार हो जाना चाहिए था। मित्रों ने उनकी निष्कपटता से अनुचित लाभ उठाया, और कई बार उन्हें लज्जित भी होना पडा; लेकिन उस भले आदमी ने जीवन से कोई सबक न लेने की कसम खा ली थी। उनके व्यवहार ज्यों के त्यों रहे- ‘जैसे भोलानाथ जिये, वैसे ही भोलानाथ मरे, जिस दुनिया में वह रहते थे वह निराली दुनिया थी, जिसमें संदेह, चालाकी और कपट के लिए स्थान न था- सब अपने थे, कोई गैर न था। मैंने बार-बार उन्हें सचेत करना चाहा, पर इसका परिणाम आशा के विरूद्ध हुआ। मुझे कभी-कभी चिंता होती थी कि उन्होंने इसे बंद न किया, तो नतीजा क्या होगा? लेकिन विडंबना यह थी कि उनकी स्त्री गोपा भी कुछ उसी साँचे में ढली हुई थी। हमारी देवियों में जो एक चातुरी होती है, जो सदैव ऐसे उड़ाऊ पुरूषों की असावधानियों पर ‘ब्रेक’ का काम करती है, उससे वह वंचित थी। यहाँ तक कि वस्त्राभूषण में भी उसे विशेष रूचि न थी। अतएव जब मुझे देवनाथ के स्वर्गारोहण का समाचार मिला और मैं भागा हुआ दिल्ली गया, तो घर में बरतन भाँडे और मकान के सिवा और कोई संपत्ति न थी। और अभी उनकी उम्र ही क्या थी, जो संचय की चिंता करते। चालीस भी तो पूरे न हुए थे। यों तो लड़कपन उनके स्वभाव में ही था; लेकिन इस उम्र में प्राय: सभी लोग कुछ बेफ्रिक रहते हैं। पहले एक लड़की हुई थी, इसके बाद दो लड़के हुए। दोनों लड़के तो बचपन में ही दगा दे गये थे। लड़की बच रही थी, और यही इस नाटक का सबसे करूण दृश्य था। जिस तरह का इनका जीवन था उसको देखते इस छोटे से परिवार के लिए दो सौ रूपये महीने की जरूरत थी। दो-तीन साल में लड़की का विवाह भी करना होगा। कैसे क्या होगा, मेरी बुद्धि कुछ काम न करती थी।

  • Log in to post Ratings and Reviews.
    Help other users to discover new readings
  • Saul Bellow

    JUNE 20, 2015

    Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet.

    Reply
  • Saul Bellow

    JUNE 20, 2015

    Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet

    Reply

Ipsum euismod his at. Eu putent habemus voluptua sit, sit cu rationibus scripserit, modus voluptaria ex per. Aeque dicam consulatu eu his, probatus neglegentur disputationi sit et. Ei nec ludus epicuri petentium, vis appetere maluisset ad. Et hinc exerci utinam cum. Sonet saperet nominavi est at, vel eu sumo tritani. Cum ex minim legere.

Te eam iisque deseruisse, ipsum euismod his at. Eu putent habemus voluptua sit, sit cu rationibus scripserit, modus voluptaria ex per. Aeque dicam consulatu eu his, probatus neglegentur disputationi sit et. Ei nec ludus epicuri petentium, vis appetere maluisset ad. Et hinc exerci utinam cum. Sonet saperet nominavi est at, vel eu sumo tritani. Cum ex minim legere.

Sed an nominavi maiestatis, et duo corrumpit constituto, duo id rebum lucilius. Te eam iisque deseruisse, ipsum euismod his at. Eu putent habemus voluptua sit, sit cu rationibus scripserit, modus voluptaria ex per. Aeque dicam consulatu eu his, probatus neglegentur disputationi sit et. Ei nec ludus epicuri petentium, vis appetere maluisset ad. Et hinc exerci utinam cum. Sonet saperet nominavi est at, vel eu sumo tritani. Cum ex minim legere.

Ipsum euismod his at. Eu putent habemus voluptua sit, sit cu rationibus scripserit, modus voluptaria ex per. Aeque dicam consulatu eu his, probatus neglegentur disputationi sit et. Ei nec ludus epicuri petentium, vis appetere maluisset ad. Et hinc exerci utinam cum. Sonet saperet nominavi est at, vel eu sumo tritani. Cum ex minim legere.

stay up-to-dated

© 2017 All rights reserved | Sahitya Chintan eLibrary ! a project by Renuka Technologies